ChandigarhCrime

चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रेस लाइट प्वाइंट पर बाइक सवार हमलावरों ने दागीं 9 गोलियां

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने कार में जा रहे एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से अपने घर लौट रहा था और अपनी कार में सवार था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए उस पर करीब नौ गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। युवक चंडीगढ़ के मुल्लांपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button