Punjab

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर फायरिंग,कार में धंसी गोली

पंजाब में अमृतसर के प्रताप नगर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग की गई। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ।

सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की भी बात सामने आई है। साथ ही लाल टी-शर्ट पहने एक युवक स्कूटर पर जाते हुए नजर आया है। पुलिस स्कूटर को नंबर से ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे।

डीसीपी अनुसंधान रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली ऊपर से चलकर नीचे की ओर आई और इसके बाद कार पर लगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली। पुलिस ने उनके अंगरक्षक से भी पूछताछ की है।

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ही करीब 2 साल पहले सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। पूर्व जत्थेदार ने बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 11:04 बजे उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के बोनट में गोली लगी थी। इसका पता परिवार को 13 अगस्त शाम करीब सवा 5 बजे चला, जब ड्राइवर गाड़ी साफ कर रहा था और उसे गोली का निशान मिला। जांच में यह .32 बोर की गोली निकली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button