BusinessHaryana

सुजुकी मोटर का हरियाणा में निवेश बढ़ाने का नायब सैनी से वायदा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने मुलाकात की। इस दौरान सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से वायदा किया कि सुजुकी मोटर भविष्य में भी हरियाणा के अंदर और निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की प्रोग्रेस के साथ-साथ हरियाणा की प्रोग्रेस में भी उनकी कंपनी पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और हरियाणा के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए जापान में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 20 जून को टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में आने के लिए सुजुकी के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी को न्यौता भी दिया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पहले भी सुजुकी मोटर को सहयोग करता रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में सुजुकी मोटर हरियाणा में ही निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि सुजुकी मोटर इकलौती ऐसी कंपनी है जिसे हरियाणा राज्य ने एसजीएसटी इनसेंटिव दिया है।

इस पर सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि वह भारत में हाईब्रिड और सीएनजी गाड़ियों पर फोकस करेंगे। भविष्य में यदि उन्हें ईवी के लिए गाड़ियां बनानी पड़ी और नया प्लांट बनाया तो निश्चित रूप से निवेश के लिए उनकी पहल हरियाणा होगा। उन्होंने कहा कि सुजुकी के साथ हरियाणा सरकार का कम्यूनिकेशन ऐसे ही बना रहे और हरियाणा सरकार का सहयोग मिलता रहे। उन्होंने कहा कि 1982-83 में सुजुकी को शुरू किया था, तब हमने पाया कि भारत और जापान के काम करने का तरीका अलग है लेकिन फिर भी भारत और जापान में बहुत सारी समानता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और हरियाणा के बीच सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए जून में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन जापान में किया जाएगा। उन्होंने सुजुकी के सीईओ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दिव्य आयोजन में जापानी नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को जापान के किसी प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन के साथ जोड़ने में सहयोग करने का आग्रह किया।

इस पर सीईओ तोशीहिरो ने विचार करने पर हामी भरी। मुख्यमंत्री ने सीईओ सुजुकी को 20 जून को टोक्यो विश्ववि‌द्यालय में आयोजित एक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार’ में बतौर विशिष्ट अतिथि आने का न्यौता भी दिया। इस पर सीईओ सुजुकी ने कहा कि वह पवित्र ग्रंथ गीता को पढ़ेंगे और इस सेमिनार में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र और जापान के बीच सिस्टर सिटी का एमओयू करने का आग्रह भी सीईओ तोशीहिरो सुजुकी के समक्ष रखा। उन्होंने इसमें सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें और अधिक निवेश करने की योजना है। अभी 9 बायोगैस प्लांट लगाने की योजना है। इनमें से 2 बायोगैस प्लांट लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खरखौदा प्लांट में सुजुकी स्ट्रॉग हाईब्रिड गाड़ियां का निर्माण करेगी।

इसकी प्रोडक्शन और सेल में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार से सहयोग मांगा। इस पर मुख्यमंत्री ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि नई औद्योगिक पॉलिसी-2026 में स्ट्रॉग हाईब्रिड और सीएनजी गाड़ियों के संबंध में भी कोई न कोई प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने शहरों को इस तरह से बसाना चाहिए कि आने वाले 10 या 20 साल बाद उनकी स्थिति अच्छी हो, अच्छी सुविधाएं हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button