ChandigarhHaryana

सुधा भारद्वाज कांग्रेस की पंचकुला मेयर प्रत्याशी

कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम मेयर पद के लिए हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुधा भारद्वाज कांग्रेस की जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेता हैं, उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान भी बेहद कुशलता और जिम्मेदारी के साथ संभाली तथा अपने कार्यकाल में संगठन हित में अनेक सराहनीय कार्य किए।

उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज ने हर स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया है।

राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि सुधा भारद्वाज इस चुनाव को पूरे जोश, उत्साह और दमखम के साथ लड़ेंगी तथा जनता के आशीर्वाद से विजय प्राप्त कर पंचकूला मेयर की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के नेतृत्व में शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

कांग्रेस की ओर से तीनों नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।अभी तक भाजपा और अन्य दलों की ओर से मेयर पद के प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए है।भाजपा और कांग्रेस नगर निगम और अन्य शहरी निकाय चुनावों के लिए घोषणापत्र तैयार करने में व्यस्त है।भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और इनेलो भी नगर निगम और अन्य निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button