Haryana

गुरुग्राम में नायब कैबिनेट की बैठक, अहम फैसलों की उम्मीद

राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ से बाहर पहली बार गुरुग्राम में बुधवार को होने जा रही हरियाणा की नायब सैनी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले किए जाने की संभावना है।

आमतौर पर कैबिनेट की बैठकें राजधानी चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में चौथे माले पर की जाती रही हैं। बुधवार को पहली बार कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ से बाहर गुरुग्राम में होने जा रही है। गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक राजधानी के साथ साथ आई टी केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।नायब सरकार ने गुरुग्राम और पंचकुला को ए आई हब बनाने का फैसला किया है।

कैबिनेट की बैठक के लिए सभी तैयारियां को मंगलवार तक पूरा कर लिया गया। चंडीगढ़ से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगभग एक दशक में यह पहला मौका है जब राजधानी चंडीगढ़ के बाहर गुरुग्राम में कैबिनेट की बैठक होगी।
गुरुग्राम हरियाणा के राजस्व में बड़ा योगदान देता है। कैबिनेट की बैठक का समय भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मानेसर में हाल ही में हुई औद्योगिक अशांति और एनसीआर क्षेत्र में वेतन वृद्धि, बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे मुद्दे इस समय अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 9 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में शुरू होगी। मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए इस संदेश में एजेंडा बताया गया है, जिसके अनुसार लगभग 12 मुख्य प्रस्तावों पर विचार किए जाने की उम्मीद है।हरियाणा में मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न बड़े सरकारी आयोजन गुरुग्राम में किए गए। राष्ट्रीय निकाय सम्मेलन जैसे बड़े कार्यक्रम भी हरियाणा सरकार की तरफ से गुरुग्राम में आयोजित किए जा चुके हैं, लेकिन कैबिनेट की बैठक गुरुग्राम में होना एक दुर्लभ घटना है।

एजेंडे में फिर से संभावित मुद्दों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ा है, जो उनके नेता प्रतिपक्ष घोषित होने से पहले सरकारी आवास के किराए की माफी का मामला है।

इस मुद्दे को पहले कई मंत्रियों की आपत्तियों के बाद टाल दिया गया था। मंत्रियों ने मांग की थी कि कोई भी फैसला लेने से पहले आवास के रखरखाव, बिजली, पानी और कर्मचारियों पर हुए खर्च का विस्तृत ब्योरा दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि लगभग 16.5 लाख रुपये होने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button