ChandigarhHaryana

भाजपा ने पांच सितारा होटल में विधायकों को प्रशिक्षण दिया

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के चलते क्रॉस वोटिंग से बचाव के लिए कांग्रेस विधायक हिमाचल प्रदेश में सैर सपाटे का आनंद ले रहे है वहीं भाजपा विधायकों ने चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में मतदान का प्रशिक्षण लिया।

भाजपा ने विधायकों के प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ में पांच सितारा होटल बुक किया। यहां विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया। शाम को विधायक लौट गए। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को राज्यसभा चुनाव के लिए एजेंट बनाया है। कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया है।

पार्टी प्रतिनिधि एवं पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान जिम्मेदारी दी गई। काउंटिंग एजेंट चेतन मित्तल और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को लगाया है। स्पीकर हरविंद्र कल्याण मां के निधन और मंत्री अनिल विज पैरों में फैक्चर के कारण ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत बाकी 46 विधायक होटल में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button