HaryanaPolitics

शहरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र में 21वायदे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, सांपला और उकलाना में होने वाले नगर निगम, नगरपरिषद, नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में 21 प्रमुख वादे किए गए हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने 100 प्रतिशत पूरा करने का भरोसा दिया । इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस व अन्य दलों से आए वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों और सरपंचों को उनके 200 से अधिक समर्थकों के साथ पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकाय संकल्प पत्र पर कहा कि शहरों को हरित बनाने, स्वच्छता अभियान को मजबूत करने, सीवरेज प्रणाली के नवीनीकरण, आधुनिक पार्कों के विकास, ट्रैफिक और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान, स्ट्रीट वेंडर्स के सशक्तिकरण, जल संरक्षण, मल्टी लेवल पार्किंग, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा और नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे अहम बिंदुओं पर ट्रिपल इंजन की सरकार गति से कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “ट्रिपल इंजन” सरकार सभी वादों को धरातल पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें हर वादे को पूरा कर रही है। 2014 के बाद जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ा है, क्योंकि भाजपा की सरकारें अपने वादों को पूरा करती है।

महिला सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है। पहले बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया था जिसे अब बढ़ाकर 6500 करोड़ किया गया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब प्रदेश में 1 लाख 80 हजार सालाना आय तक के परिवारों की महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहना चाहिए जिसके सिर पर छत ना हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहले फेस में 14 नगरपालिकाओं में 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज के प्लॉट देने का काम किया और इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर मकान बनाकर चॉबी सौंपने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे बताते हुए खुशी है कि हमारी सरकार ने साढ़े 11 सालों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर चॉबी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति के लिए गति से काम कर रही है। पंचकूला के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों ने 2014 से पहले का पंचकूला देखा है और अब 2026 का विकसित होता पंचकूला देख रहे हैं। पंचकूला के हर चौक चौराहें व सड़कों का विस्तार व सुदृढ़ीकरण हो रहा है।

नायब सैनी ने पंजाब और हिमाचल की सरकारों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हिमाचल में कांग्रेस ने जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। हिमाचल में तो हालात ऐसे हैं कि कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को बड़े सब्जबाग दिखाए थे कि हर महिला को एक हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी ने वोट ली लेकिन वादे पूरे नहीं किए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने 2024 में वादा किया था कि डायलसिस के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और यह वादा हमने पूरा किया। आज गरीब व्यक्ति को अपने इलाज की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वादा किया था कि किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने कहा कि फसलों की बिक्री को लेकर विपक्ष के नेताओं ने मंडियों में ही डेरा डाल लिया। जब किसानों ने विपक्ष के नेताओं को बताया कि मंडियों में कोई परेशानी नहीं है और सरकार एक-एक दाना खरीद रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को ठीक करने का काम किया है। अब विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ट्रिपल इंजन सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि जहां-जहां निकाय चुनाव हैं ट्रिपल इंजन की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में कमल का फूल खिलाकर विकसित भारत के पीएम मोदी के संकल्प को कंधा से कंधा मिलाकर पूरा करना है।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है और भाजपा का उद्देश्य अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विजन स्पष्ट है और संकल्प पत्र उसी सोच का प्रतिबिंब है, जिसे जमीन पर उतारने का कार्य नायब सैनी सरकार कर रही है।

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र के 63 वादों को सरकार पूरा कर चुकी है, जबकि शेष वादों को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 मई को तीन मेयर, एक परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव में जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकल्प पत्र के हर वादे को पूरी तरह लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री विपुल गोयल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया 2026 का बजट प्रदेश के समग्र विकास की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वादे को धरातल पर उतार रही है और अब विपक्ष भी भाजपा की कार्यशैली की सराहना कर रहा है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत 2047’ को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, संकल्प पत्र कमेटी के चेयरमैन एवं मंत्री विपुल गोयल, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, नगर निगम चुनाव प्रभारी कंवरपाल गुर्जर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व मेयर उपेंद्र आहलूवालिया, पानीपत की मेयर कोमल सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मिकी, तिगांव विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुके गिरीराज शर्मा, हिसार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयसिंह बिश्नोई, भिवानी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश मंडोलीवाल, रोहतक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय परमार, गुरुग्राम से बसपा के वरिष्ठ नेता रहे श्याम लाल और पंचकूला हरियाणा बैरागी सभा के अध्यक्ष शिव पंवार ने भाजपा की सदयता ली है।

जिला कैथल से निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी अनिता ढुल बड़सिकरी, नगरपालिका कलायत से पूर्व चेयरमैन राजू कौशिक, पार्षद संजय सिंगला, सरपंच संदीप गांव सौंगल, सरपंच तरसेम गांव सिसला, पूर्व जजपा नेता सुरेंद्र सिहाग, वीरेंद्र राणा, पूर्व सरपंच ब्राह्मणीवाला राजकुमार शर्मा, अनिल शोरेवाला, धर्मबीर गर्ग, पूर्व प्रतिनिधि चेयरमैन नगरपरिषद कैथल जगदीश कौलिया, खाटू श्याम सेवा समिति प्रधान कैथल मनोज सिंगला, समाज सेवी सुरेंद्र मित्तल, फरल गांव के सरपंच साहब सिंह राणा, मोनू, नरेंद्र सिंह, विक्रम, विशाल वर्मा, प्रभावत गांव के सरपंच तरसेम सिंह, कश्मीर सिंह, रामफल सरपंच गांव सैर ने भाजपा ज्वाइन की।

तिगांव विधानसभा से गिर्राज शर्मा, सोनू जैन, बृजमोहन श्ज्ञर्मा, तरूण गौड, रितेश, नितिन शर्मा, पवन शर्मा, आशुतोष पांडेय, सुमित शर्मा, धमेन्द्र, सतबीर सैनी, सहदेव, गौरव पंडित, श्यामवीर, मुकेश गिरी, मनोज पारासर, कर्ण देशवाल, विनोद, पप्पू, विकास यादव तथा बल्लभगढ़ से पार्षद राव राम कुमार, पार्षद पवन यादव, पार्षद दीपक यादव ने भाजपा में विश्वास जताया है।

बीएसपी के पूर्व प्रदेश प्रभारी डा. श्याम लाल और उनके साथ में कंवल सिंह, कृष्ण, डा. आरके यादव, रामेश्वर दयाल, खेमचंद, सुंदरपाल, सुनील कुमार तथा रेवाड़ी जिला से सुरेंद्र माडिया, मुंदी के सरपंच अनिल यादव, डा. संदीप यादव ने भाजपा की सदस्यता ली है।

आदमपुर विधानसभा से पूर्व सूचना आयुक्त जयसिंह बिश्नोई, सरपंच अमन, हनुमान , प्रदीप बिश्नोई, राम निवास, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच सरदार गुरचरण सिंह, सरपंच तरसेम सिंह, सरपंच शरणजीत सिंह, सरपंच निरंजन सिंह, राममूर्ति बिश्नोई, हरि सिंह शर्मा, सतपाल बिश्नाई, रोहतास बिश्नाई, अनुप सिंह बिश्नाई, राज कुमार बिश्नाई, प्रदीप बिश्नाई, रामनिवास बिश्नाई , पवन बिश्नाई, सरपंच कुलदीप, लक्ष्मण सिंह पूर्व सरपंच, सरपंच मोनू राम और रोहतक से संजय सैनी नेशनल कोर्डिनेटर एआईसीसी, कांग्रेस के पूर्व मीडिया इंचार्ज ललित मोहन सैनी, कांग्रेस यूथ के जनरल सेकेटरी प्रदीप आर्य, धर्मसिंह प्रजापति, एडवोकेट प्रशांत सैनी ने भाजपा की सदस्यता ली है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button