ChandigarhHaryanaPunjab

नायब सैनी ने अकाली भाजपा गठबंधन से इनकार किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली भाजपा गठबंधन की संभावना से साफ इनकार किया है।इस कयास के पीछे हाल में नई दिल्ली में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को कारण बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते है और किसी से भी मिल सकते है।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दरवाजे खुले रहते है। कोई भी राजनीतिक पार्टी का नेता मिल सकता है शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पिछले हफ्ते अचानक दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

नायब सैनी ने कहा हमारा गठबंधन तो पंजाब की जनता के साथ है हम पूर्ण बहुमत से पंजाब में सरकार बनाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब में भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता से है। सैनी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।

बीते हफ्ते अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सैनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह किसी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सिर्फ प्रधानमंत्री और सुखबीर बादल की मुलाकात को भाजपा-अकाली गठबंधन से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों ने तो यह मानकर जश्न मनाना शुरू कर दिया कि आखिरकार प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल को समय दे दिया। सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।

महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मावां धियां’ योजना को लेकर भी सैनी ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही महिलाओं को नकद राशि देने की बात की जा रही है, जबकि दूसरी ओर विधवा पेंशन जैसे दूसरे लाभ बंद किए जा रहे हैं। सैनी ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले ऐसी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button