ChandigarhPunjab

कांग्रेस विधायकों के मोबाइल इस्तेमाल और कांग्रेस सदस्य खेहरा के बैठने के तरीके पर सदन में हंगामा

मजदूर दिवस के मौके पर आहूत पंजाब विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में तब हंगामा हो गया जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सदन में कांग्रेस विधायक मोबाइल इस्तेमाल कर रहे है। मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर विपक्षी कांग्रेस और सत्तारूढ़ आप के सदस्यों के बीच बहस हो गई।

इसी दौरान सदन में कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा के बैठने के तरीके को लेकर नोंक झोंक हुई।आप विधायकों ने सुखपाल खेहरा के बैठने के तरीके को लेकर आपत्ति उठाई।आप विधायकों ने कहा कि वे पैर नीचे रखकर बैठे।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सुखपाल खेहरा के बैठने के तरीके पर ऐतराज जताया। स्पीकर कुलतार संधवां ने भी खैहरा को पैर पर पैर रखकर न बैठने को कहा। इसके बाद बहस होने लगी तो भगवंत मान भावुक होकर कहने लगे कि स्पीकर साहब, यह गवर्नर गैलरी है।

बड़े मानयोग लोग आते हैं। यहां अफसर बैठे हैं। गैलरी में पहले बताया जाता है पैर पर पैर नहीं रखना, जिन्हें कहा गया उन्होंने ठीक कर ली। वह तो मेंबर नहीं है। तू (खैहरा) तो मेरी बेटी के बारे में बोले जाता है। मैं पंजाबी पढ़ाऊंगा। यह बकवास करता है। इसका विधानसभा के खर्च पर इलाज करवाओ जी।इसी दौरान कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भगवंत मान को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए। जिसको लेकर हंगामा हो गया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस विधायक वॉकआउट कर गए।विपक्ष के सदस्य भगवंत मान के एक वीडियो को लेकर सवाल उठा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button