ChandigarhHaryana

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, अनुपमा अंजलि बनीं महेंद्रगढ़ की नई डीसी,

मनोज कुमार का वित्त विभाग में तबादला

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से दो आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी इन आदेशों के तहत महेंद्रगढ़ जिले की कमान अब नई उपायुक्त को सौंपी गई है।

आदेशों के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), फरीदाबाद की प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही जिले का कार्यभार संभालेंगी।

वहीं, महेंद्रगढ़ के वर्तमान उपायुक्त मनोज कुमार-I को जिले से हटाकर राज्य मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button