ChandigarhHaryana

पंजाब में तो पश्चिम बंगाल से बुरे हालात – नायब सैनी

ममता पर कसा तंज कुर्सी पसंद है तो अपने साथ ले जाए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर प्रहार जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि पंजाब में तो आज पश्चिम बंगाल से बुरे हालात है।

मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऑनलाइन राशि हस्तांतरण के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज सारा विपक्ष झूठ के जरिए भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने देश के गरीब के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं सोचा बल्कि वे अपने लाभ को साधने में लगे रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा की सरकार को घुसपैठिया सरकार कहने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नायब सैनी ने कहा कि घुसपैठ तो इनके शासन में होती थी।घुसपैठिए आते थे और जीवन छीन ले जाते थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे है।मोदी का 2047 तक विकसित भारत का संकल्प विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें स्वतंत्र निर्णय के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से लाया गया।

नायब सैनी ने कहा कि पंजाब का किसान कठिनाइयों से गुजर रहा है।हरियाणा सरकार सभी चौबीस फसलों को एम एस पी पर खरीद कर किसान को निरंतर लाभ पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों को सभी फसलों पर एम एस पी का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब में मोदी सरकार बनने पर सच्चा विकास किया जीएगा।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने रंगला पंजाब का नारा दिया था।इसके उलट उन्होंने कगला पंजाब बना दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी सत्ता में आती है तो सोचती है कि वायदे पूरे करने के लिए पांच साल का समय है लेकिन हरियाणा में उनकी सरकार बनते ही वायदे पूरे करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button