HaryanaPolitics

केजरीवाल और पार्टी नेताओं की दोषमुक्ति पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में मनाया जश्न

प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बोले आजाद भारत के सबसे बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश

बहुचर्चित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अदालत द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर शनिवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी ने सभी जिलों में जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुशी में डूबे नजर आए।चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर भी जश्न का माहौल था। प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अदालत के फैसले से आजाद भारत के सबसे बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।

सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और देश की जनता आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ईमानदार मानती है।उन्होंने कहा अदालत ने भी केजरीवाल और अन्य सभी को दिल्ली शराब घोटाला मामले में बरी करते हुए अपने आदेश में कहा कि जिन अधिकारियों ने साजिश रची थी उनके खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाए।अदालत ने कहा कि मामले में मुकदमा चलाने का आधार ही मौजूद नहीं है।
सुशील गुप्ता ने कहा कि यह ऐतिहासिक षड्यंत्र था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।ये आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते थे।इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पैसा नहीं ईमानदारी कमाई है। उस दौर आए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत रोकने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा तो भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है।हाल में अमरीका के साथ किए गए व्यापार समझौते के तहत अमरीकी माल तो भारत जीरो टैक्स पर आएगा और भारतीय माल 18फीसदी टैक्स पर अमरीका जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे है।भाजपा कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button