
अभिनेता यश की अदाकारी वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले चर्चा में है। यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी मजबूत फीमेल कास्ट है। बताया जाता है कि फिल्म में पांच फीमेल ए ट्रेस के अलावा एक और अभिनेत्री नजर आएंगी।
संजीदा शेख होंगी ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा वैरायटी इंडिया के मुताबिक अभिनेत्री संजीदा शेख भी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा होंगी। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। खबर है कि वह एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाएंगी। ‘टॉक्सिक’ संजीदा का पहला पैन-इंडिया प्रोजे ट है।
संजीदा शेख का वर्कफ्रंट संजीदा शेख सबसे ज्यादा टीवी में काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह ‘फाइटर’ और ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अदाकारी से फिल्म और ह्रञ्जञ्जमें अपनी पहचान बना रही हैं। ‘टॉक्सिक’ के अलावा संजीदा शेख अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 3 जुलाई, को रिलीज होने वाली है। उनके पास सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ ‘इ का’ भी पाइपलाइन में है।
’टॉक्सिक’ के बारे में आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसके लेखक यश और गीतू मोहनदास हैं। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ से टकाराएगी।
