Punjab

पंजाब की आप टीम डैमेज कंट्रोल में जुटी

उपराष्ट्रपति को पेश की जाएगी दल बदल याचिका

आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के दावे पर सतर्क हो गई है। पार्टी ने सिर्फ तीन राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होना मानते हुए इन तीनों के खिलाफ राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के समक्ष दल बदल याचिका पेश करने का फैसला किया है। इस डैमेज कंट्रोल के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब टीम सक्रिय है। पार्टी राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के समक्ष दल बदल याचिका पेश करेंगे।

एक दिन पहले शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा,संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था। उन्होंने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी छोड़ने और भाजपा ने शामिल होने के पत्र पर स्वाति मालीवाल,राजेंद्र गुप्ता, हरभजन सिंह और विक्रमजीत साहनी ने भी हस्ताक्षर किए है। लेकिन दूसरे दिन वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने शनिवार को दावा किया कि राघव चड्ढा,संदीप पाठक और अशोक मित्तल के अलावा अन्य चार राज्यसभा सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए।उन्होंने कहा कि इस तरह राज्यसभा में आप के कुल दस सदस्यों में से सात के भाजपा में शामिल होने पर दो तिहाई सदस्य संख्या होने पर दल बदल अधिनियम लागू न होने का दावा ठहरता नहीं है और पार्टी की ओर से सभापति को दल बदल याचिका पेश कर तीनों सदस्यों को अयोग्य करार देने की मांग की जाएगी।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आप जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। इसके लिए सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं।

इसी बीच शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर आप छोड़ने वाले सांसदों पर तंज कसा। मान ने लिखा-अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियों स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती।आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया शुक्रवार को ही गुजरात से लौटे थे, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार सुबह ही पंजाब की आप सरकार में सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने दिल्ली में सिसोदिया से मुलाकात की।

यहां मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ. सिंह ने कहा- पंजाब में बीजेपी ऑपरेशन लोटस चला रही है। सांसदों ने पंजाब से विश्वासघात किया। इस्तीफा दे करके क्यों नहीं किए। अशोक मित्तल के ठिकानों पर 4 दिन रेड चली, लेटर साइन होने के बाद ही ये बंद हुईं। सिसोदिया से मुलाकात पर मंत्री ने कहा- अपने नेताओं को मिलते रहते हैं ओर मिलना भी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अब सबसे बड़ा टेस्ट उपराष्टपति का है।आप के सिर्फ 3 सांसद भाजपा में गए हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू होता है। राघव चड्‌ढा का 7 सांसदों के साइन का दावा है लेकिन स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में कहीं पर भी नहीं कहा है कि उन्होंने साइन किए हैं। चीमा ने कहा रजिंदर गुप्ता विदेश में अपनी बाइपास सर्जरी करवाने गए हैं। इन दोनों के फर्जी हस्ताक्षर हैं। इनके हस्ताक्षर सिर्फ सात मेंबर दिखाने के लिए किया गया है। 7 मेंबर एक साथ जाने चाहिए थे, तब कानून से बच सकते थे। इनके पास 18 महीने का ही टाइम बचा है।

चीमा ने कहा कि पार्टी हरभजन सिंह को इसलिए लेकर आई थी कि वो युवाओं को रास्ता दिखाएगा लेकिन वो गद्दार बनकर भाग गया। उसे डर है कि बीजेपी उसकी कमेंट्री बंद करवा देगी। बी सी सी आई पर उनका कब्जा हे। अशोक मित्तल पर रेड की, उसे कहा गया कि या तो पार्टी जॉइन कर या तेरा कारोबार बंद करवा दिया जाएगा। 3 करोड़ पंजाबी इन गद्दारों को सबक सिखाएंगे।कल 3 ही सांसदों के कॉन्फ्रेंस में आने को लेकर बताया जा रहा है कि वहीं राजिंदर गुप्ता अभी विदेश में हैं। स्वाति मालीवाल कल ईटा नगर में थीं और हरभजन सिंह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के कारण नहीं आ पाए। सांसद साहनी स्वास्थ्य कारणों की वजह से मीडिया के सामने नहीं आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button