Haryana

हरियाणा रचेगा फिर इतिहास,मोदी जींद में एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे ग्रीन सिग्नल

हरियाणा आगामी 17 जुलाई को तब वैश्विक नक्शे पर आ जाएगा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके सामाजिक और राजनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण शहर जींद से देश ही नहीं, बल्कि एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई को ग्रीन सिग्नल दिखाएंगे। शून्य प्रदूषण तकनीकी से संचालित यह ट्रेन शुरुआत में जींद से दिल्ली के करीबी हरियाणा के ही शहर सोनीपत तक चलेगी। प्रधानमंत्री इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।. इसके साथ ही प्रधानमंत्री हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

भारत में हरियाणा सनातन संस्कृति को धारण करने वाला भू भाग है। यहां र मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से पूर्व की सिसवाल सभ्यता के अवशेष मौजूद है। यह सभ्यता 7500वर्ष ईसा पूर्व तक प्राचीन आंकी गई है। कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत का युद्ध पांच हजार वर्ष से अधिक समय पूर्व हुआ।मध्यकाल में पानीपत के मैदान में तीन युद्ध हुए। हरियाणा के लिए कहा गया है देशों अस्ति हरयाण्यख्या पृथिव्या स्वर्ग स्नानिभा।पानीपत से ही 22जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था।

हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री द्वारा ग्रीन सिग्नल दिखाए जाने को लेकर आयोजित समारोह के लिए पिछले एक पखवाड़े से हरियाणा में तैयारियां चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता बैठको में व्यस्त हैं। समारोह की सीधी जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को सौंपी गई है। जींद से भाजपा विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा भी तैयारी में हाथ बटा रहे है।

हरियाणा के इतिहास में आगामी 17 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है.। यह दिन न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गौरव और विकास का प्रतीक बनेगा.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की पावन धरती से देश ही नहीं, बल्कि एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और हाइड्रोजन गैस प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैं.। वे इस आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे।.डॉ. मिड्ढा ने बताया कि इस ऐतिहासिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मोदी द्वारा भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे दक्षिण हरियाणा की चिकित्सा व्यवस्था मजबूत होगी।कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को रेलवे फाटकों के झंझट से हमेशा के लिए निजात मिलेगी.​ कुरुक्षेत्र के उपी गांव में स्थित ऐतिहासिक एवं भव्य सिख संग्रहालय का शिलान्यास किया जाएगा।अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (लगभग 34 किमी) का शिलान्यास किया जाएगा। ​दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन किया जाएगा।जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण.​किया जाएगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि नए बस स्टैंड के सामने लगभग 70 से 75 एकड़ भूमि में प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा और पार्किंग की व्यवस्था की गई है.। हमारा पूरा प्रयास है कि यह रैली पर्यावरण के अनुकूल हो. इसके लिए ई-रिक्शा, ई-बैटरी और सीएनजी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है.। कई साथी साइकिलों पर भी पहुंचेंगे.। ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों के उत्साह को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा के उपयोग की सलाह दी गई है, ताकि जानवरों के विचलित होने का कोई डर न रहे।प्रधानमंत्री के रोड शो की संभावना पर उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय पीएमओ द्वारा ही लिया जाएगा.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button