ChandigarhHaryanaPoliticsPunjab

हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता और पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने चार प्रदेशों में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के तहत हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता और पंजाब में केवल सिंह ढींगरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता मोहन लाल बडोली का स्थान लेगी जबकि केवल सिंह ढींगरा सुनील जाखड़ का स्थान लेंगे। भाजपा की महिला नेता और प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शिनी सिंह ने तुरंत डॉ अर्चना गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा और मजबूत होगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगी।

पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की गई है। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। पहले माना जा रहा था कि मोहनलाल बड़ौली को ही दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बड़ौली को बदलने की चर्चाएं चल रहीं थी। डॉ. अर्चना गुप्ता के अलावा अंबाला से पूर्व मंत्री असीम गोयल का नाम भी चर्चाओं में था। गोयल को सीएम नायब सैनी का करीबी माना जाता है। जबकि अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संगठन की करीबी मानी जाती हैं। अर्चना गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सा परास्नातक हैं। राजनीति में आने से पहले विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइन में सक्रिय थीं।

सोनीपत के मोहनलाल बडौली को हटाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी। जब मोहनलाल बडौली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, तब प्रदेश महामंत्री थे। मोहनलाल बडौली को 9 जुलाई 2024 को भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। पानीपत में इनका अस्पताल भी है। विश्व हिंदू परिषद में रहने के बाद भाजपा महिला मोर्चा में आई। साल 2020 में इनकी पहली सियासी तरक्की हुई, जब ये पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष बनीं। उनके बाद 2023 में सीधे तरक्की पाकर प्रदेश महामंत्री बनीं। पानीपत से विधानसभा में टिकट की दावेदार भी थीं। डॉ. अर्चना गुप्ता अगस्त 2020 में पानीपत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी। फिर पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं।

पानीपत में जिलाध्यक्ष बनने वाली वह पहली महिला कार्यकर्ता थीं।वह लगातार पार्टी बैठकों, प्रशिक्षण वर्गों और राज्य के महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों, जैसे राज्यसभा नामांकन और संगठनात्मक बैठकों में पार्टी का नेतृत्व करती आ रही हैं। इसके बाद संगठन में उनके उत्कृष्ट कार्य और सक्रियता को देखते हुए हरियाणा प्रदेश भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया।एक चिकित्सक होने के नाते उन्होंने कोरोना काल में लोगों की काफी मदद की थी। इसके अलावा, वह सामाजिक कार्यों, धार्मिक आयोजनों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय रहती हैं।

बीजेपी ने गुरुवार को हरियाणा में अर्चना गुप्ता और दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा समेत 4 राज्यों के अध्यक्षों का ऐलान किया। वीरेंद्र सचदेवा के स्थान पर दिल्ली की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है. इसके अलावा भाजपा ने पंजाब और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया है। पंजाब में सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।.

हर्ष मल्होत्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से सांसद हैं. बीजेपी ने इस सीट से गौतम गंभीर की जगह उनको टिकट दिया था. वे केंद्र सरकार में मंत्री पद संभाल रहे हैं. लंबे समय से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय मल्होत्रा ने दिल्ली बीजेपी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. वे जनसंपर्क, संगठन क्षमता और विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं. हर्ष मल्होत्रा दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे.अब तक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान वीरेंद्र सचदेवा संभाल रहे थे. केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब के प्रदेश अध्य़क्ष की जिम्मेदारी ऐसे वक्त में दी गई है, जब 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। वे बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और राज्य में उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है, जो हमेशा से विकास को प्राथमिकता देता आया है।. उनके बारे में कहा जाता है कि वो विकास से संबंधित कामों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button