ChandigarhHealth

प्रशासक कटारिया ने, चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज में वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण क्लिनिक का उद्घाटन किया

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सैक्टर 32, में वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण क्लिनिक का उद्घाटन किया।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग, जीएमसीएच-32 द्वारा रोटरी क्लब सेंट्रल, चंडीगढ़ के सहयोग से स्थापित इस क्लिनिक का उद्देश्य स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देना तथा वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों को टीकों से रोकी जा सकने वाली बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना है।

यह क्लिनिक इन्फ्लुएंजा, न्यूमोकोकल रोग, हेपेटाइटिस ए एवं बी, टाइफाइड, टेटनस, शिंगल्स (हर्पीज जोस्टर) तथा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के विरुद्ध टीकाकरण सेवाएं प्रदान करेगा। ये बीमारियां हर वर्ष बड़ी संख्या में वयस्कों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, अस्पताल में भर्ती होने तथा रोकी जा सकने वाली मृत्यु का कारण बनती हैं, जिन्हें समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक टाला जा सकता है।

नवनिर्मित यह सुविधा एक ‘वन-स्टॉप सेंटर’ के रूप में कार्य करेगी, जहां वयस्कों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आयु और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर व्यक्तिगत टीकाकरण परामर्श एवं टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर जीएमसीएच-32 की निदेशक प्राचार्य डॉ. रवनीत कौर बेदी, रोटरी क्लब सेंट्रल, चंडीगढ़ के अध्यक्ष वेभू भटनागर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल गुगलानी, सामुदायिक चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनिया पुरी, जीएमसीएच के संकाय सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक तथा अन्य हितधारक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button