New DelhiPunjab

सुखवीर बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी

आरोपी का हत्या करने का इरादा था, में पंजाब की शांति भंग नहीं होने दूंगा - सुखबीर

महाराष्ट्र के नांदेड स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग द्वारा हमला किए जाने से घायल शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में सर्जरी के बाद छुट्टी दे दी गई। निहंग ने सुखवीर पर कृपाण से हमला किया था। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया गया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था।

आरोपी निहंग ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। सुखबीर के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा। डॉक्टरों को 8 से 9 टांके लगाने पड़े। सर्जरी के बाद उन्हें नांदेड़ अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

हमलावर निहंग दूसरा वार करता, तब तक महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपना हाथ आगे किया। जिससे उन्हें भी चोट लगी लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया।

इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन के बाबा जग्गा सिंह ने कहा कि आरोपी जसपाल सिंह 2 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहा है। वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी निहंग कानून की पढ़ाई कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button