PoliticsPunjab

मुख्यमंत्री और आप विधायकों के डोप टेस्ट की मांग स्पीकर ने ठुकराई

पंजाब विधानसभा के आहूत विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री और सभी आप विधायकों का तत्काल अल्कोमीटर और डोप टेस्ट करवाने की मांग उठाई है।हालांकि स्पीकर कुलतार सेंधवा ने यह मांग नामंजूर कर दी।

बाजवा ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि सदन की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक घंटे के भीतर सभी आप विधायकों की जांच करवाई जाए। पत्र में यह भी मांग की गई कि पीजीआई चंडीगढ़ की स्वतंत्र मेडिकल टीम से निष्पक्ष तरीके से टेस्ट करवाए जाएं।

बाजवा ने कहा कि यह मामला किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि विधानसभा की मर्यादा, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने से जुड़ा है। साथ ही कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक मुख्यमंत्री इन आरोपों को जांच प्रक्रिया के जरिए स्पष्ट नहीं करते, तब तक कांग्रेस विधायक दल सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button