ChandigarhCrime

चंडीगढ़ में दो नकाबपोशों ने मेडिकल स्टोर पर गोलियों की बौछार कर कैशियर की हत्या कर दी

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 स्थित पीजीआई के नजदीक कुमार मेडिकल स्टोर पर एक्टिवा स्कूटर पर आए तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात से दहशत फैल गई। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर के कैशियर 55 वर्षीय जानकीदास की मौके पर ही मौत हो गईं। चेहरे पर नकाब बांधे दो युवकों में से एक ने कैशियर पर गोलीयों की बौछार छोड़ दी। कुछ सेकंड में कैशियर की हत्या कर दोनों युवक फरार हो गए। इस वारदात में किसी अन्य को गोली नहीं लगीं।गोलियों से छलनी कैशियर को पीजीआई ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई। एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो अज्ञात हमलावर कुमार मेडिकल स्टोर के अंदर पहुंचे और कुछ सेकंड ठहरकर कैशियर को निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियार से दनादन फायर किए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे। वारदात के बाद हमलावर तुरंत मौके से निकल गए। पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों और तकनीकी सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

रंगदारी के एंगल से जांच कर रही पुलिसमामले की जांच कर रही पुलिस इस घटना को रंगदारी से जोड़कर भी देख रही है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टोर के संचालकों को पहले धमकी भरे फोन कॉल प्राप्त हुए थे। इसी कारण जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि फायरिंग का उद्देश्य डर पैदा करना था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। मेडिकल स्टोर मालिकों को पहले रंगदारी से जुड़े संदेश और कॉल मिले थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी गिरोह की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी पुराने रिकॉर्ड और शिकायतों की भी समीक्षा कर रहे हैं। इससे घटना की पृष्ठभूमि समझने में मदद मिल सकती है।

पुलिस नाके के पास हुई घटना

फायरिंग की घटना जिस स्थान पर हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका मौजूद था। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। इस तथ्य को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब हमलावरों के भागने के मार्ग और उनकी पहचान को लेकर जांच तेज कर रही है।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र करनी शुरू कर दी है। जांच टीम एक्टिवा की पहचान और हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी जानकारी हो तो वह जांच में सहयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button