ChandigarhNationalNew DelhiPunjab

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन

जीएसटी बिल से जुड़े मामले में किया गिरफ्तार

पंजाब के स्थानीय सरकारें एवं संसदीय कार्य मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया । ईडी की टीम अरोड़ा से लंबे समय तक पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली ले गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामारी शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। टीमों ने कई घंटों तक वित्तीय दस्तावेजों, कारोबारी लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित फर्जी जीएसटी खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े लेनदेन की जांच के तहत की गई। जांच एजेंसी को संदेह है कि मोबाइल फोन कारोबार से जुड़े फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और जीएसटी रिफंड का लाभ लिया गया। मामले में दुबई से जुड़े कथित फंड ट्रांजैक्शन और राउंड ट्रिपिंग की भी जांच की जा रही है।
दिनभर चली कार्रवाई के बाद देर शाम यह चर्चा तेज हो गई कि ईडी ने संजीव अरोड़ा को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि ईडी अरोड़ा को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई ।

ईडी की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही केंद्र सरकार और भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा चुके हैं। वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि यदि जांच हो रही है तो सच्चाई सामने आनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि आने वाले 24 घंटों में ईडी की ओर से मामले में आधिकारिक जानकारी साझा की जा सकती है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर पंजाब की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button