कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का बायकॉट किया
इस विशेष सत्र का कोई संवैधानिक ओचित्य नहीं - भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा के यहां आहूत एक दिन के विशेष सत्र का कांग्रेस ने बायकॉट किया। कांग्रेस विधायक विधान भवन पहुंचे लेकिन सदन में नहीं पहुंचे। कांग्रेस विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विशेष सत्र का बायकॉट करने की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि इस विशेष सत्र का कोई संवैधानिक ओचित्य नहीं है। यह सत्र पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आहूत किया गया। कांग्रेस सदस्यों ने इस सत्र के लिए विधानसभा के रिकॉर्ड में उपस्थिति भी दर्ज नहीं करवाई है। बाद में भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में मॉक सदन चलाया।
हुड्डा के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी थे। हुड्डा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ,2023 में संसद ने सर्व सम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था तो अब इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण अधिनियम तुरंत लागू करने की मांग करती है।
भूपेंद्र हुड्डा पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे थे। उनके साथ वरिष्ठ विधायक बी बी बत्रा,अशोक अरोड़ा,आफताब अहमद थे। उन्होंने मॉक सदन चलाने से पहले मीडिया से बातचीत की और कहा कि यह विशेष सत्र पार्टी के कार्यक्रम के तहत आहुत किया गया है।यह जनता के धन की फिजूलखर्ची है।उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह सत्र आहूत कर जनता के धन का अपव्यय किया गया।चुनाव सुधारों पर भी सदन में चर्चा कराई गई जबकि चुनाव सुधार केंद्र और संसद का विषय है।



