महिला आरक्षण के लिए जुलाई में महिला कांग्रेस का सांसद मार्च_अलका लांबा
पर्ल चौधरी ने हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ ली

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित हरियाणा महिला कांग्रेस की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा पर्ल चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी से एक राष्ट्रीय समारोह के बतौर दर्ज हो गया। अलका लांबा ने समारोह में घोषणा की कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करवाने के लिए कांग्रेस कड़ा संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई में संसद के मानसून सत्र के दौरान देशभर से महिला कांग्रेस का संसद मार्च आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पर्ल चौधरी ने संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने पर्ल चौधरी को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्ल चौधरी अपने नेतृत्व और कार्यशैली से महिला कांग्रेस को नई दिशा देंगी तथा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी है और पर्ल चौधरी के नेतृत्व में यह संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।
पर्ल चौधरी ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार उनके प्रमुख लक्ष्य रहेंगे।समारोह के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्ल चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने केंद की मोदी सरकार से महिला आरक्षण लागू करवाने के लिए पार्टी की ओर से कड़े संघर्ष की जरूरत बताई।उन्होंने महिला कांग्रेस की ओर से देधभाट में महिला अधिकार सम्मेलनों के आयोजन पर भी जोर दिया।संसद दीपेंद्र हुड्डा ने महिला आरक्षण के लिए संघर्ष की राह पर चलने की जरूरत बताई।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से सितम्बर 2023 में ही महिला संरक्षण विधेयक पारित किया जा चुका है।केंद्र की मोदी सरकार इसे तुरन्त लागू करे।



