ChandigarhHaryanaNationalNew DelhiPunjab

एलपीजी दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को आम जनता पर दोहरी मार करार दिया। राव नरेंद्र सिंह ने जारी बयान में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पहले ही दमनकारी महंगाई का सामना कर रही है।

हर वर्ग के लोग इस मार से जूझ रहे हैं और अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब उस योजना को लगभग समाप्त कर दिया गया है। उसके लिए गरीबी रेखा मापदंड तय कर दिया। गरीब परिवारों को भी अब सामान्य दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जिसकी कीमत लगभग 950 रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में लिया गया है, जो भारत में कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त में अनुचित हस्तक्षेप कर रहा है। सरकार को जनता के दर्द और उनके बढ़ते आर्थिक बोझ को समझना चाहिए।

राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस के दामों में कमी नहीं की गई, तो हरियाणा कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सडक़ों पर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button